तेलंगाना में ईमानदार भाजपा सरकार की जरूरत : पीएम मोदी
02 Oct, 2023
668
संवाददाता/in24 न्यूज़.
तेलंगाना दौरे पर विधानसभा चुनाव से पहले आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हल्दी किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड हल्दी किसानों के हित और उनकी उन्नति के लिए काम करेगा। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत सरकार मुलुगु जिला में एक सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रही है। उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना बदलाव चाहता है, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार वाली सरकार नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए। राज्य के केसीआर सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि तेलंगाना में किसानों से कृषि ऋण माफ करने का वादा किया गया था, लेकिन वादा नहीं निभाया। बता दें कि तेलंगाना में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।