Breaking News

दिल्ली में महागठबंधन नहीं - केजरीवाल

25 Feb, 2019 1178

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव में दिल्ली में महागठबंधन नहीं होगा. लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि दिल्ली में 'महागठबंधन' नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 'आप' अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'कांग्रेस ने गठबंधन से इनकार कर दिया है.'   

अन्य खबरे