Breaking News

दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ : योगी

19 Mar, 2019 1218

संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा को बदला है और प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया है। योगी सरकार ने सोमवार को अपने दो साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा को बदला और प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक घंटे से अधिक चली प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 23 करोड़ जनता को धन्यवाद देते हुये कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद सपा को चार बार और बीएसपी को तीन बार प्रदेश का कामकाज चलाने का मौका मिला। सात बार के सपा-बसपा के शासन काल में प्रदेश में व्यापक अराजकता का एक दौर शुरू हो गया था। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सिर्फ प्रदेश सरकार की ही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को भी सराहा। योगी ने जन-धन योजना, उज्जवला योजना और किसान सम्मान योजना की भी उपलब्धियां गिनाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 24 महीने में काननू व्यवस्था पटरी पर लौटी, 3300 से ज्यादा मुठभेड़ें हुईं, 12000 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया, 70 से अधिक कुख्यात अपराधी मारे गये । आज उप्र में निवेश का माहौल बना, पिछले दो साल में पिछले 10 साल से ज्यादा निवेश हुआ। 

अन्य खबरे