Breaking News

नक्सली हमले के बाद फड़नवीस इस्तीफ़ा दें : पवार

01 May, 2019 1112
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
गढ़चिरौली में नक्सली हमले के बाद महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है. इस कड़ी में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। पवार ने ट्वीट किया कि फडणवीस के पास राज्य के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
पवार ने लिखा कि जो लोग जनता की राय की परवाह ना करते हों उन्हें कम से कम अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन सत्ता पर काबिज लोग ऐसा नहीं करेंगे। पवार ने कहा कि राज्य में नक्सली गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और यह  शासकों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नजरअंदाज करने का नतीजा है।

अन्य खबरे