नीतीश कुमार अमित शाह से मिले
19 Sep, 2018
1262
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे हैं. नीतीश कुमार के साथ भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद हैं. दोनों प्रमुख नेताओं के इस मुलाकात के दौरान बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे पर बातचीत किये जाने की संभावना जतायी जा रही है.
गौरतलब है कि नीतीश कुमार तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली में हैं. मंगलवार को दिल्ली के एम्स में नीतीश कुमार रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए भर्ती हुए थे. सूत्रों की मानें तो बुखार की शिकायत और आंखों और घुटनों में समस्या होने की वजह से उन्हें एडमिट किया गया था. वह सोमवार को अचानक दिल्ली के दौरे पर पहुंचे थे. हालांकि दूसरी ओर, नीतीश कुमार के दिल्ली आने के दौरान ही सियासी गलियारों में यह कयास लगाये जाने लगा कि वह अपने उपचार के साथ ही 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों के सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप भी दे सकते हैं.