Breaking News

पश्चिम बंगाल में रथयात्रा के लिए बीजेपी सुप्रीम कोर्ट जाएगी

08 Dec, 2018 1215

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘रथयात्रा’ के लिए अगर जरूरत पड़ेगी तो पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एकल पीठ के गुरुवार के उस आदेश के खिलाफ बीजेपी की ओर से दायर अपील का निस्तारण कर दिया है जिसमें पार्टी को उसकी रथयात्रा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। अदालत ने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक 12 दिसंबर तक बीजेपी के तीन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और 14 दिसंबर तक मामले में कोई निर्णय करें। अदालत के इस फैसले से पहले यहां मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो हम न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।' 

अन्य खबरे