Breaking News

मनसे का शिवसेना पर पोस्टर वार

07 Feb, 2020 904
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से लगातार महाराष्ट्र के राजनितिक गलियारे में बदलाव का दौर जोर शोर से शुरू है ऐसे में बात करें राज ठाकरे की पार्टी मानसे की. तो हालही में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी का नया झंडा लॉन्च किया था. पहले जो झंडा पांच रंगों से भरपूर था, वो अब भगवामय हो गया है. पार्टी का झंडा बदला तो कामकाज का तरीका भी बदल गया. जिसके बाद से लगातार मनसे का पोस्टर वॉर शुरू हो गया और मनसे लगातार शिवसेना को आढ़े हाथों ले रही है। अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री  के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक पोस्टर लगाया है।पोस्टर में लिखा है कि, माननीय मुख्यमंत्री साहब, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को हिंदुस्तान से बाहर निकाला चाहिए। अगर आप अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गंभीर हैं, तो बांद्रा इलाके को साफ करके शुरू करें। इससे पहले भी मनसे ने एक विवादित पोस्टर लगाया था। पोस्टर में बांग्लादेशियों को देश छोड़ने की धमकी दी गई थी। पोस्टर में लिखा था कि बांग्लादेशी अपने आप देश छोड़ दें नहीं तो उन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्टाइल में बाहर निकाला जाएगा। जैसे रायगढ़ जिले के पनवेल से लोगों को निकाला था। पोस्टर में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ठाकरे की तस्वीर भी लगी हुई थी। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार राज्य में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन लागू नहीं करेगी. वहीं नागरिकता संशोधन एक्ट के संसद में पेश होने के वक्त भी पार्टी ने सदन से वॉकआउट कर दिया था. 

अन्य खबरे