मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद ही भूख हड़ताल होगी खत्म - मनोज जरांगे पाटिल
13 Sep, 2023
634
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मनोज जरांगे पाटिल ने धरनास्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘‘मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यहां आएं, ताकि मैं मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जारी अपना अनशन वापस ले सकूं। हम बाद में इसी धरना स्थल पर अपने समर्थकों के साथ क्रमिक उपवास जारी रखेंगे.’’ महाराष्ट्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में अंतरवाली गांव में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के लिए जालना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल खाड़े और अंबाद तहसील के उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी मुकुंद अघव को निलंबित करने के आदेश मंगलवार को जारी किए. राज्य के गृह विभाग द्वारा दो अलग- अलग निलंबन आदेश जारी किए गए.