मोदी की तारीफ कांग्रेस नेता को पड़ी भारी
संवाददादा/in24 न्यूज़.
एपी अब्दुल्लाकुट्टी कांग्रेस के नेता हैं. लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से मोदी को भारी जनसमर्थन के साथ सरकार बनाने का दुबारा अवसर मिला उससे उन्होंने मोदी की जमकर तारीफ कर दी. मगर एपी अब्दुल्लाकुट्टी की तारीफ कांग्रेस पार्टी को पसंद नहीं आई. गौरतलब है कि एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने फेसबुक पर एक काफी लंबी पोस्ट लिखी है. उस पूरी पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. लेकिन अब यही पोस्ट उनके लिए परेशानी बन गई है. कांग्रेस ने उनसे इस पोस्ट को लेकर सफाई मांगी है. एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने अपनी पोस्ट की हर लाइन में पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने बीजेपी सरकार की स्वच्छ भारत और उज्जवला जैसी कई योजनाओं की तरीफ करते हुए बीजेपी की सफलता का कारण बताया. नेता ने अपनी पोस्ट का शीर्षक 'नरेंद्र मोदी की जीत' रखा है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, भगवा पार्टी की इस जीत से केवल विपक्ष ही नहीं बल्कि खुद बीजेपी के लोग भी हैरान हैं.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी की कामयाबी की अहम वजह यही थी कि उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपनाया. वैसे ये पहली बार नहीं हैं कि एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने पीएम मोदी की प्रशंसा की हो. इससे पहले उन्होंने साल 2009 में भी पीएम मोदी की तारीफ की थी. उस समय ये सीपीएम पार्टी में थे और पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. तब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.