शरद पवार ने की आरएसएस की तारीफ़
06 Jun, 2019
1116
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जमकर तारीफ़ की है. लोकसभा चुनाव में उम्मीद से काम परिणाम आने के पश्चात् शरद पवार ने अपने कार्यकर्ताओं से पुणे में कहा कि मेहनत कैसे की जाती है और सम्पर्क में कैसे रहा जाए, ये आरएसएस से सीखना चाहिए। उन्होंने आरएसएस के प्रचार के तरीके की तारीफ की. पवार ने कहा कि जिस तरह घर-घर जाकर उनके कार्यकर्त्ता प्रचार करते हैं उससे सीखना चाहिए।