Breaking News

सीएम दीदी ने की पीएम मोदी से मुलाक़ात

18 Sep, 2019 1044

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ममता बनर्जी ने दिल्ली में उनसे मुलाकात की. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ममता बनर्जी पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंची. इस मुलाकात के दौरान सीएम ममता ने पीएम मोदी को मिठाई और कुर्ता भेंट किया. आपको बता दें कि मंगलवार यानि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन था ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को ट्वीट कर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं.  आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने पहले से ही पीएम मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा था. ममता को पीएम मोदी से मंगलवार को ही मुलाकात करनी थी लेकिन इस दिन पीएम मोदी का जन्मदिन था जो पहले से ही तय कार्यक्रम था जिसकी वजह से ममता की मुलाकात उस दिन नहीं हो पाई और बुधवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 20 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगी.

अन्य खबरे