ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के पहले ही बीमार पड़े शुभमन गिल
06 Oct, 2023
850
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आगामी आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बुखार हो गया है और इसकी वजह से उनका खेलना मुश्किल है। बुखार की वजह से शुभमन बुधवार और गुरुवार को अभ्यास के लिए नहीं आए थे। टीम प्रबंधन को उम्मीद शुभमन को फ्लू से अधिक कुछ न हो। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी और जांच कर रही है, हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। शुभमन 72 की औसत और 105 के स्ट्राइक रेट के साथ इस वर्ष एकदिवसीय मैचों में 1230 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले चार एकदिवसीय मुकाबले में उन्हें दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जिसमें से दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं। शुभमन अगर रविवार के मैच के उपलब्ध नहीं होते है ऐसी स्थिति में उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ इशान किशन सलामी बल्लेबाज़ी के लिए आ सकते हैं। किशन के नाम भी पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में तीन अर्धशतक है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में नंबर 5 पर आते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली थी। बता दें की शुभमन गिल का स्वस्थ होना फ़िलहाल ज़रूरी है।