Breaking News

शुभमन गिल को सौंपी गई टेस्ट टीम की कप्तानी !

24 May, 2025 248

बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है और इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने गिल पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। हालांकि लंबे समय से जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट टीम की कप्तानी की रेस में माने जा रहे थे, लेकिन शुभमं गिल को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

टीम के ऐलान के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि आखिर क्यों टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के जगह शुभमन गिल को जिम्मेदारी दी गई। अगरकर ने कहा बुमराह के पूरी सीरीज खेलने की गारंटी नहीं है। अजीत अगरकर के इस बयान से साफ है कि बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने यह फैसला किया।

शुभमन गिल न केवल फिट और सभी टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध हैं, बल्कि हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में जबरदस्त समझदारी और धैर्य दिखाया है। खासकर आईपीएल  2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए गिल ने रणनीतिक रूप से खुद को साबित किया। यही वजह रही कि चयन समिति ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें टेस्ट टीम का नेतृत्व सौंपा है। वहीं अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि शुभमन गिल अपने नए रोल में इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों में टीम इंडिया को किस तरह से लीड करते हैं।
 

अन्य खबरे