Breaking News

आंग सान सू ची को 33 साल म्यांमार की जेल में बिताने होंगे

30 Dec, 2022 927

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़   

    म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को एक और मामले में स्थानीय अदालत ने सजा सुनाई है. साल 2021 से लगातार सान सू ची पर कई तरह के अलग-अलग दर्ज थे. हाल ही में उन्हें एक अन्य भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया. आंग सान सू ची को इस मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है. आपको बता दें कि फरवरी 2021 में सेना ने उनकी सरकार गिरा दी थी. फिलहाल म्यांमार में सैन्य शासित सरकार है. यह सरकार देश की प्रमुख नेता आंग सान सू ची पर लगातार भ्रष्टाचार और अन्य मामलों की सुनवाई कर रही है. अब आंग सान सू ची को कुल मिलाकर 33 साल जेल में बिताने पड़ेंगे. इससे पहले आंग सान सू ची पर कई अन्य आपराधिक मामलों में सुनवाई की गई, जिसमें उन्हें बाद में दोषी ठहराया गया. हाल ही में सुनाई गई सजा के बाद उनकी कुल सजा पिछली 26 साल की जेल की सजा को मिलाकर 33 साल हो गई है. 

    आपको बता दें कि आंग सान सू ची पर अलग-अलग राजनीतिक अभियोग भी लगाए गए हैं. उनके समर्थकों और अन्य वैश्विक विश्लेषकों का कहना है कि आंग सान सू ची के खिलाफ यह सभी आपराधिक मामले अपराध उन्हें आगामी चुनाव से दूर रखने के लिए लगाए गए हैं. म्यांमार के सैन्य शासन ने अगले साल चुनाव कराने का वादा किया है. इस सभी सुनवाई और सजाओं के ब्यौरे को सरकार मीडिया या अन्य लोगों से दूर रख रही है. देश व्यापी विरोधों के चलते यह सब किया जा रहा है. ऐसे में आंग सान सू ची पर आयी मुश्किलें कब तक ख़त्म होगी ये कहना अभी मुश्किल है. 

अन्य खबरे