Breaking News

पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर ने शादी में बीवी को तोहफे में दिया गधा

10 Dec, 2022 967

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान (Pakistan) में शादी के बाद दूल्हे ने अपनी दुल्हन को तोहफे में गधा (donkey) देकर सबको चौंका दिया है! पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर अजलान शाह का कहना है कि  मैं हमेशा से जानता था कि वारिशा को गधे के बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए ये मेरी तरफ से शादी का तोहफा है। इसी को लेकर पाकिस्तान और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, अजलान शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी दुल्हन को शादी में गधे का बच्चा गिफ्ट किया है। अपनी दुल्हन को ये खास तोहफा देते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। शादी के मौके पर अपनी दुल्हन को गिफ्ट देते वक्त अजलान ने कहा कि सवाल ये है कि तोहफे में गधा ही क्यों? तो इसका जवाब ये है कि एक तो ये आप को पसंद है और दूसरा ये दुनिया का सबसे मेहनती और प्यार करने वाला जानवर है।इस मौके पर दुल्हन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वारिशा कहती नजर आईं कि मैं तुम्हें सिर्फ गधा नहीं रहने दूंगी। अजलान ने इस तोहफे के बारे में कहा था कि मुझे जानवर बहुत पसंद हैं, लोग चाहें जो भी कहें, गधा मेरा स्प्रिट एनिमल है, मुझे गधे से प्यार है, ये मेरी तरफ से वारिशा के लिए तोहफा है। इसके बाद वो हंसते हुए कहते हैं कि प्लीज इस बात का मजाक नहीं बनाना। इस मौके पर अजलान शाह लोगों को ये बताना भी नहीं भूले कि उन्होंने गधे के बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं किया है और वो भी उसके साथ आई है। ये अजीबोगरीब वाकया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर ये फोटो आग की तरह फैल गई है जिसपर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। बता दें कि आम तौर पर गधे को मूर्ख और आलसी जानवर माना जाता है।

अन्य खबरे