Breaking News

सौ फीसदी भुगतान करने को माल्या तैयार

05 Dec, 2018 1567

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि उनके ब्रिटेन से भारत में प्रत्यर्पण के मामले में कानून अपना काम करेगा लेकिन मैं जनता के पैसों का सौ फीसदी भुगतान करने के लिये तैयार हूं। माल्या प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नेताओं और मीडिया ने उन्हें गलत तरीके से डिफॉल्टर के रूप में पेश किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने देखा है कि मेरे प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर मीडिया में कई चर्चाएं चल रही हैं। यह अलग मामला है और इसमें कानून अपना काम करेगा।

अन्य खबरे