Breaking News

एक प्रेमी के चक्कर में सात लड़कियों ने ज़हर खाया

09 Apr, 2022 528

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रेम अंधा होता है, इसका ताज़ा मामला बिहार से आया है। बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक साथ 6 लड़कियों ने जहर खा लिया। इस घटना में अभी तक 3 लड़कियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 3 की हालत अस्पताल में बेहद गंभीर बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। दरअसल, जहर खाने वाली लड़कियों में से किसी एक अपने भाई के साले के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसे में लड़की ने जहर खा कार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना का पता चलते ही बाकी सहेलियों ने भी एक-एक कर के जहर खा लिया। गांव वालों ने बताया कि सभी लड़कियों में बेहद पक्की दोस्ती थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे