Breaking News

छह साल की मासूम से दुष्कर्म

08 Feb, 2020 941

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
समाज भले ही आगे बढ़ने का दावा करता हो, मगर आज भी इस समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो किसी कलंक से कम नहीं हैं. बुधवार को तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद अब शुक्रवार शाम छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह साल की बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. उन्होंने बताया कि बच्ची खेत में परिजनों को अर्धनग्न और बेहोश हालत में मिली थी. बच्ची आरोपी का नाम बताने की स्थित में नहीं है और इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है. एएसपी ने बताया, इसके पहले पांच फरवरी (बुधवार) को नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ले में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घट चुकी है.

अन्य खबरे