Breaking News

दिल्ली हिंसा का आरोपी शाहरुख़ गिरफ्तार

03 Mar, 2020 891

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

दिल्ली में हिंसा के दौरान जाफराबाद इलाके में आठ राउंड फायरिंग करने वाले आरोपी शख्स शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली से शाहरुख को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, मुस्तफाबाद, शिव विहार, सीलमपुर आदि इलाकों में भड़की हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल के ऊपर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख का परिवार भी अब कहीं भाग गया है। पुलिस शाहरुख और आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिन हुसैन के साथ-साथ अब शाहरुख के परिवार की तलाश में भी खाक छान रही है। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शाहरुख खान के घर से भी तमाम संदिग्ध चीजें मिली हैं, कई प्लास्टिक थैलियों में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद मिले हैं, जबकि ताहिर के घर में तेजाब, पेट्रोल बम और ईंट पत्थरों का जखीरा मिला है।

अन्य खबरे