Breaking News

गोवा में आईपीसी अवॉर्ड का आयोजन

08 Apr, 2022 1058

संवाददाता।/in24 न्यूज।
 इंटरनेशनल प्रेस कम्युनिटी के वरिष्ठ सदस्य और गोवा समाज सेवक कृष्ण केशव पाण्डेय को इस साल आईपीसी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा! कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे! कार्यक्रम मे गोवा मुख्य मंत्री डॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत ने भी पहुंचने का आश्वासन आयोजक कृष्णा केशव पाण्डेय और टीम को दिया! दूसरे अतिथि के रूप मे पूर्व कानून मंत्री एडवोकेट रमाकांत खलप उपस्थिति रहेंगे! गोवा के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सदानंद सेठ कनावड़े विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमिंदर पाण्डेय, महासचिव कृष्णा पाण्डेय, जलगांव अध्यक्ष रिकेश जैन, इंजीनियर मनोज पाण्डेय, इंजीनियर पूजा पाण्डेय, अकोला आईपीसी अध्यक्ष हेमेंद्र राजगुरु, मुंबई महिला अध्यक्ष श्रीमती सारु बेन भोकिया, वरिष्ठ समाज सेवक डॉ. नीरज दुबे, फ़िल्म डिवीज़न आईपीसी अध्यक्ष अजय कश्यप उपस्थित रहेंगे।

अन्य खबरे