Breaking News

मुंबई के झावेरी बाजार की इमारत में आग लगी, 60 लोगों को बचाया गया

09 Jun, 2023 1183

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज तड़के देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के झावेरी बाजार (Zaveri Bazaar) इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस आग से करीब 60 लोगों को बचा लिया गया, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण (bmc disaster control) ने यह जानकारी दी। आग रात करीब डेढ़ बजे धुन्जी स्ट्रीट (Dhunji Street) पर एक पुरानी छह मंजिला इमारत में लगी, जब लोग सो रहे थे। मुंबई फायर ब्रिगेड की टीमें इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर, दमकलकर्मियों ने तुरंत बगल की इमारत की सीढ़ी का उपयोग कर निवासियों को बाहर निकाला। इस दौरान छत और सीढ़ी के कुछ हिस्से गिरने लगे। 40 वर्षीय पराग चाकणकर को आग के चलते कुछ मामूली चोटें आईं, उनका इलाज किया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अन्य खबरे