Breaking News

सोना-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव 24 कैरेट सोना 1.46 लाख के पार, चांदी में के भाव भी तेजी

27 Jul, 2026 43



इस हफ्ते सर्राफा बाजार में सोना-चांदी दोनों को लेकर मिलाजुला रुख देखने को मिला। आईबीजेए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। वहीं चांदी भी लगातार ऊपर की तरफ जा रही है। वायदा कारोबार में भले ही थोड़ी गिरावट दिख रही हो, लेकिन घरेलू मांग की वजह से फिजिकल मार्केट में भाव मजबूत बने हुए हैं। शादी-ब्याह का सीजन और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लोगों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है। कई लोग निवेश के नजरिए से भी सोना-चांदी खरीद रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता और महंगाई के डर की वजह से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ जा रहे हैं।

आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार बीते हफ्ते 24 कैरेट सोना 1,46,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले हफ्ते ये 1,39,873 रुपये पर था। यानी सिर्फ 7 दिन में सोने में 6,471 रुपये की तेजी आ गई। 22 कैरेट सोना भी 1,42,830 रुपये पर पहुंच गया। कारोबारियों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने पर पड़ रहा है। साथ ही रुपये में गिरावट की वजह से आयात महंगा होने से घरेलू बाजार में भी भाव ऊपर गए हैं।

चांदी में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। 25 जून को चांदी 2,16,541 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 2,33,858 रुपये पर पहुंच गई है। एक महीने में इसमें 17 हजार रुपये से ज्यादा का उछाल आया है। औद्योगिक मांग बढ़ने और सोलर पैनल जैसी इंडस्ट्री में इस्तेमाल बढ़ने से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि अपने रिकॉर्ड हाई के मुकाबले चांदी अभी भी काफी नीचे है। लेकिन बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में चांदी में और तेजी देखने को मिल सकती है।

याद रखें कि ऊपर दिए गए रेट सिर्फ बेस रेट हैं। जब आप ज्वेलरी खरीदने जाएंगे तो उस पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से लगेगा। ये चार्ज हर दुकान और हर डिजाइन के हिसाब से अलग होता है। इसलिए बिल फाइनल करने से पहले पूरी कैलकुलेशन जरूर कर लें।

 

अन्य खबरे