Breaking News

नागरिकता कानून बिल से डरकर अपने देश जाने लगे घुसपैठिए

20 Jan, 2020 984
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही देश के कई क़ानून की रूपरेखा में परिवर्तन किए. नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सरकार ने भले ही उस क़ानून को पारित कर दिया, मगर आज भी कई लोग इस क़ानून के खिलाफ अपना विरोध जाहिर कर ही रहे है. ऐसे में कई लोग तो इतना ज्यादा घबरा गए कि वे अपने देश वापसी पर मजबूर हो गए. यही कारण है की घुसपैठियों ने अपने देश जाना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि असम में लागू एनआरसी का शायद अब असर दिखने लगा है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, भारत छोड़कर बांग्लादेश जाने वाले लोगों की तादात में इजाफा हुआ है. ये वह लोग हैं जो अवैध रूप से भारत मेें रह रहे थे. एनसीआरबी के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत से गैरकानूनी तरीके से बांग्लादेश जाने वाले लोगों की संख्या में 50 फीसदी का इज़ाफा हुआ है. आंकड़े के मुताबिक, साल 2018 में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर बांग्लादेश जाने के आरोप में 2971 लोगों को गिरफ्तार किया. इससे पहले साल 2017 में ये आंकड़ा 1800 था. जिन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार करने की कोशिश की, उनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. साल 2018 में बांग्लादेश जाने वालों में में 1532 पुरुष, 749 महिलाएं और 690 बच्चे शामिल हैं. जबकि दूसरी तरफ बांग्लादेश से भारत आने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. साल 2018 में मात्र 1118 लोग ही बांग्लादेश से भारत आए हैं, जबकि साल 2017 में ये आंकड़ा 1180 था. हालांकि आंकड़ों में यह नहीं बताया गया कि बॉर्डर पार करने के पीछे लोगों का क्या मकसद था. साल 2017 से ही एनसीआरबी बॉर्डर पार करने वालों का आंकड़ा रख रही है.  

अन्य खबरे