Breaking News

भाजपा ने महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार किए घोषित

09 May, 2020 827

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने चार एमएलसी सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं। डॉ. अजित गोपछडे, प्रवीण डटके, गोपीचंद पडलकर और रणजीत सिंह मोहित पाटिल को विधान परिषद का कैंडिडेट घोषित किया है। गोपीचंद पडलकर वंचित बहुजन अगाड़ी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उधर रणजीत सिंह मोहित पाटिल भी एनसीपी से भाजपा में आये हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों पर 21 मई को चुनाव होने हैं। लेकिन जिन लोगों पर भाजपा ने दांव लगाये हैं, उनसे लगता है कि पार्टी ने अपने पुराने और दिग्गज नेताओं को नजर अंदाज कर नए चेहरों को आगे किया है। इसी के साथ भाजपा के वे वरिष्ठ नेता जो एमएलएसी के जरिए विधानमंडल पहुंचना चाहते थे, उन्हें तगड़ा झटका लगा है।माना जा रहा था कि महाराष्ट्र में पार्टी उन दिग्गज नेताओं पर दांव लगायेगी, जो विधानसभा चुनाव हार गए थे। गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से इन सीटों के लिये प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

अन्य खबरे