Breaking News

करतारपुर गुरुद्वारे के लिए पाकिस्तान देगा 42 एकड़ जमीन

17 Jul, 2019 1283

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए पाकिस्तान14 गुना अधिक यानि 42 एकड़ जमीन आवंटित करेगा. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि करतारपुर गलियारे पर 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को जोड़ेगा. भारतीय सिख श्रद्धालु इससे वीजा मुक्त आवाजाही कर पाएंगे. एक समाचार पात्र के मुताबिक, पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर ने मंगलवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए जमीन आवंटन तीन एकड़ से बढ़ाकर 42 एकड़ करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होगा. परियोजना पर कार्य की रफ्तार की समीक्षा के लिए गलियारे का दौरा करने के दौरान सरवर ने कहा, हम दुनियाभर में रह रहे सिख भाइयों को यह संदेश देना चाहते हैं कि गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के लिए जमीन में कटौती नहीं होगी. इसकी बजाए, गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए 42 एकड़ जमीन और खेती के लिए 62 एकड़ जमीन आवंटित की जा रही है.

अन्य खबरे