Breaking News

राफेल के बाद भारत को चाहिए 60 अमेरिकी हेलीकॉप्टर

17 Nov, 2018 1787

संवाददाता/in24 न्यूज़।

 राफेल के भारी विरोध के बावजूद भारत अपनी नौसेना को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका से 24 बहु-भूमिका वाले एमएच-60 ‘रोमियो' पनडुब्बी-रोधी हेलीकॉप्टर खरीदना चाहता है। यह सौदा करीब 2 अरब डॉलर में होने का अनुमान है। रक्षा उद्योग से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत को एक दशक से अधिक समय से इस तरह के हंटर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के उप- राष्ट्रपति माइक पेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सिंगापुर में हुई बैठक के बाद हेलीकॉप्टर सौदे को कुछ महीनों में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। सिंगापुर में एक क्षेत्रीय शिखर बैठक से इतर पेंस और मोदी के बीच यह बैठक हुई। बैठक में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का मुद्दा शीर्ष पर रहा। सूत्रों ने कहा कि भारत ने 24 बहु-भूमिका हेलीकॉप्टर-एमएच 60 रोमियो सीहॉक की तत्काल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अमेरिका को अनुरोध-पत्र भेजा है।

अन्य खबरे