Breaking News

उग्रवादियों ने हिंसक मणिपुर में युवक को गोली मारी

30 Dec, 2023 849

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर में एक मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी इंफाल के कदांगबंद के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पास के ही पहाड़ी इलाकों से लगातार गोलीबारी कर रहे कुकी उग्रवादियों को रोकने के लिए क्षेत्र के युवा गांव की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जेम्स नामक एक युवक का गोली लगने से मृत्यु हो गई। इसके बाद आसपास के पहाड़ी इलाकों से लोग हत्या और लगातार हमलों के विरोध में बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में तैनात सुरक्षाकर्मी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो खुलेआम अत्याधुनिक हथियारों के साथ घूम रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया। बता दें कि लंबे समय से हिंसा की आग में मणिपुर जल रहा है।

अन्य खबरे